ब्रेकिंग न्यूज़

 वाघोलीकर मेडिकल एक्‍यूपमेंट योजना से हजारों मरीज लाभान्वित

 - महाराष्ट्र मंडल बड़ी संख्‍या में जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहा मेडिकल एक्यूपमेंट्स
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की 18 वर्षों से जारी वाघोलीकर मेडिकल एक्‍यूपमेंट्स योजना अब काफी विस्तार पा चुकी है और इससे अब तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें ऐसे मरीज भी हैं, जिनकी आर्थिक स्थित‍ि बेहद कमजोर होने के साथ इलाज के दौरान और भी नाजुक हो चुकी थी और डॉक्‍टर के सुझाव पर किसी भी प्रकार के एक्यूपमेंट्स खरीदने की क्षमता उनमें नहीं थी। मंडल का यह उपलब्धिपूर्ण प्रकल्‍प आज भी अपने तय उद्देश्य को समूचे सेवाभाव के साथ पूरा कर रहा है और जरूरतमंद मरीजों के लिए न्यूनतम दरों पर मेडिकल एक्यूपमेंट्स उपलब्ध करा रहा है। 
समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह में संचालित वाघोलीकर एक्यूपमेंट्स योजना प्रकल्‍प की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि महाराष्‍ट्र मंडल ने बार- बार उपयोग में आने वाले मेडिकल एक्‍यूपमेंट्स की खरीदी कर साल 2008 में यह योजना शुरू की थी। साथ ही मंडल के सभासदों सहित आमजनों से भी अपील की थी कि यदि उनके घरों में एक बार उपयोग में आने के बाद मेडिकल एक्‍यूपमेंट बेकार पड़े हों तो वे इस योजना के माध्‍यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को लाभान्वित करने के लिए मंडल को दान स्‍वरूप उपलब्‍ध करा सकते हैं। 
आस्‍था काले के अनुसार यह महाराष्‍ट्र मंडल की 90 वर्षों की विश्‍वसनीयता का ही कमाल है कि देखते ही देखते मेडिकल एक्‍यूपमेंट्स योजना में बहुत से दानदाताओं ने सहभागिता निभाई। इसी वजह से मंडल की इस योजना से एक साथ दर्जनों मरीज मेडिकल एक्‍यूपमेंट्स से लाभान्वित हो रहे हैं। महाराष्‍ट्र मंडल की वाघोलीकर योजना के अंतर्गत 12 हजार से अधिक मरीजों को व्‍हील चेयर, वॉकर, मेडिकल बेड, वाटर बेड, एयर बेड, ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर, बैसाखी, कमोड चेयर, साइड रेलिंग, स्टिक नोबेलाइजर, सक्‍शन मशीन, ग्‍लूकोज स्‍टैंड, स्‍ट्रेचर सहित अनेक प्रकार के मेडिकल एक्‍यूपमेंट की सुविधा दी जा चुकी हैं। 
अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के समय दो क्‍वारंटाइन सेंटर के माध्‍यम से कोरोना पीडितों के लिए किए गए सेवाभावी कार्यों से प्रभावित होकर अमेजाॅन कंपनी ने महाराष्‍ट्र मंडल को 10 ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर दिया था। मंडल ने जरूरत के हिसाब से कुछ ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर अपने पास रखकर बाकी दुर्ग, कोरबा और बिलासपुर महाराष्‍ट्र मंडल को देकर उनके मेडिकल एक्यूपमेंट्स योजना शुरू करने का मार्ग प्रशस्‍त किया था। इसके अलावा बड़ी संख्‍या में अतिरिक्‍त मेडिकल एक्यूपमेंट्स भी इन मंडलों को सौंपा। धमतरी, सेक्‍टर चार भिलाई सहित कुछ और महाराष्‍ट्र मंडलों को भी हमने मेडिकल एक्‍यूपमेंट्स देकर इस योजना को शुरू करने में मदद की। 
वाघोलीकर योजना की देखरेख कर रहीं दिव्यांग बालिका विकास गृह की वार्डन रमा नाहरगढ़कर ने बताया कि इस समय हमारे पास 35 मेडिकल बेड, 27 व्हील चेयर, 19 वॉकर, 6 कमोड चेय, 3 साइड रेलिंग, 11 स्टिक, 4 एयर बेड, 7 नेबोलाइजर, 3 सक्सन मशीन, 6 ग्लोकोज स्टैंड, तीन ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर मशीन सहित कई उपकरण उपलब्ध हैं। इनमें से कई उपकरण का जरूरतमंदों मरीज घर पर सदुपयोग कर रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english