ब्रेकिंग न्यूज़

 मूक बधिर दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर रोजगार मेला 17 जुलाई को रायपुर में

 महासमुंद  / विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) रायपुर द्वारा 17 जुलाई 2026 को पुरूष मूक बधिर दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू सिविल लाइन्स रायपुर में प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के इनोवेटिव रिटेल कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा पिकर पैकर के 4 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण, उम्र 18-35 वर्ष के पुरुष मूक बधिर दिव्यांग आवेदकों को वेतनमान 10 से 15 हजार रुपए पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा द्वारा सिनियर असिस्टेंट के 15 पद व वेयर हाउस हेल्पर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, उम्र 18-30 वर्ष पुरुष मूक बधिर दिव्यांगजन शामिल हो सकते है। वेतनमान 10 से 12 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र जिला रायपुर रहेगा। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग के पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।  
इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in  या आवेदक अपने मोबाईल पर ‘‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’’ के माध्यम से आॅनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। आॅनलाईन आवेदन करने के लिए आवेदक का रोजगार पंजीयन नंबर होना जरूरी होता है। ऐसे आवेदक जिनका रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है वे ‘‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’’ के माध्यम से रोजगार पंजीयन कर सकते है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को निर्धारित स्थल एवं समय पर अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज की स्वयं की फोटो सहित उपस्थित होंवें। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english