युगपुरुष पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय (शर्मा) की शताब्दी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
महासमुंद में गायत्री एवं दीपयज्ञ का आयोजन किया गया
पोते पार्थ शर्मा ने संपन्न कराया यज्ञ
महासमुंद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अखिल भारतीय गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक एवं समाज सुधारक युगपुरुष पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय (शर्मा) की 100वीं जयंती उनके महासमुंद स्थित निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पोते पार्थ शर्मा ने गायत्री यज्ञ संपन्न कराया तथा सायंकाल दीपयज्ञ का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने पंडित ज्वाला प्रसाद शर्मा के स्वतंत्रता संग्राम, आध्यात्मिक जागरण, समाज सुधार, दहेज-मुक्त एवं सामूहिक विवाह अभियान तथा छत्तीसगढ़ में गायत्री परिवार के विस्तार में दिए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने युगपुरुष पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सान्निध्य में समाज सेवा और संस्कार निर्माण का आजीवन कार्य किया तथा महासमुंद में अखंड ज्योति की स्थापना और विराट गायत्री महायज्ञों के माध्यम से जनजागरण का अभियान चलाया।
श्रद्धांजलि सभा में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा सेवा, साधना और संस्कार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।


.jpg)
.jpg)








.jpg)
Leave A Comment