ब्रेकिंग न्यूज़

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 3 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प ऐतिहासिक : भाजपा

-प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बालोद सहित अन्य स्टेशनों के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री मोदी व रेल मंत्री वैष्णव का जताया आभार
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 3 प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिक पुनर्विकास और आकर्षक स्वरूप में तैयार होने तथा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन पुनर्विकसित स्टेशनों के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हो रहा है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ को बुनियादी ढाँचे और सुगमता के क्षेत्र में लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के 3 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर नया व आकर्षक रूप दिया गया है, जिसमें बालोद रेलवे स्टेशन भी प्रमुखता से शामिल है। बालोद एवं अन्य रेलवे स्टेशनों का यह नया स्वरूप न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करेगा बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी एक नई गति देगा। उन्होंने कहा कि बालोद रेलवे स्टेशन को जिस आकर्षक और भव्य ढंग से पुनर्विकसित किया गया है, वह क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रेलवे स्टेशनों का यह कायाकल्प नए भारत की बदलती तस्वीर और छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊँचाई देने के लिए प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english