सेवा सेतु पोर्टल से मिल रही त्वरित सुविधा*
*श्री निलेश कुमार साहू एवं श्रीमती ज्योति (नेहा) साहू को 1 हफ्ते में मिला विवाह प्रमाण पत्र*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाएं ग्राम पंचायत स्तर पर सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में तिल्दा ब्लॉक के ग्राम खरोरा निवासी श्री निलेश कुमार साहू एवं श्रीमती ज्योति (नेहा) साहू को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र की सुविधा प्राप्त हुई।
श्री निलेश कुमार साहू एवं श्रीमती ज्योति (नेहा) साहू को विभिन्न शासकीय एवं कानूनी कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने जुलाई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन का समयबद्ध परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के एक हफ्ते में उन्हें विवाह प्रमाण पत्र जारी कर उपलब्ध करा दिया गया।
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर विवाह प्रमाण पत्र मिलने से हितग्राहियों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली तथा उनका समय और धन दोनों की बचत हुई।
श्री निलेश कुमार साहू एवं श्रीमती ज्योति (नेहा) साहू ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें मात्र तीन दिनों में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने इस जनहितकारी सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं आसानी और समय पर उपलब्ध हो रही हैं।










Leave A Comment