ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्‍ट्र मंडल की सुप्रसिद्ध अंताक्षरी स्‍पर्धा 9 अगस्‍त को

0- एक दिवसीय प्रतियोगिता में राजधानी की 36 टीमें चैंपियन ट्रॉफी के लिए भिडेंगी आपस में
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में रविवार, 9 अगस्‍त को सुबह नौ बजे से नगर स्‍तरीय अंताक्षरी स्‍पर्धा का आयोजन किया गया है। मंडल की खेलकूद समिति व गायन करोओके समिति की ओर से सर्वसमाज, संस्था, समिति, क्‍लब और ग्रुप के लिए संगीतमय स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इस बार आर्केस्‍ट्रा के पेशेवर कलाकार और रेडियो लिस्‍नर्स क्‍लब की भागीदारी स्‍पर्धा को और भी रोचक बनाएगी। 
उपाध्‍यक्ष व कार्यक्रम की समन्‍वयक गीता दलाल ने बताया कि समूची स्‍पर्धा हिंदी फिल्‍मी गानों पर आधारित होगी। इसमें भाग लेने वाली टीमों में चार- चार प्रतिभागी होंगे। अंताक्षरी स्पर्धा टीवी चैनलों पर दिखाई जानी वाली स्पर्धाओं की तरह तकनीकी रूप से भी सशक्‍त होगी। इसमें कई राउंड बजर पर आधारित होंगे, जैसे बड़े स्क्रीन पर फ़िल्म के क्लिप दिखाकर, वाद्य यंत्र पर म्‍यूजिक बजाकर, गायकों की आवाज पहचान कर गाने पहचानने वाले राउंड।
गायन कोरोओके सम‍िति की समन्‍वयक भारती पलसोदकर ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता राउंड के आधार पर आगे बढ़ेगी। प्रत्येक राउंड में छह टीमें शामिल होंगी। इसमें एक विजेता टीम फाइनल राउंड में भाग ले पाएगी। इस तरह कुल छह राउंड में छह विजेता टीमें फाइनल राउंड में चैंपियन ट्रॉफी के लिए संघर्ष करेंगी। फाइनल राउंड के विजेता को आकर्षक नगद पुरस्‍कार के साथ ट्राफी प्रदान तो की ही जाएगी, प्रत्‍येक प्रतिभागी को व्‍यक्तिगत मैडल व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसी तरह स्‍पर्धा के उप विजेता और तीसरा स्‍थान हासिल करने वाली टीम को भी नगद पुरस्‍कार के साथ ट्राॅफी, व्‍यक्तिगत मैडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। स्‍पर्धा में शामिल होने वाली सभी टीमों के सदस्‍यों के लिए भी मैडल व प्रमाण पत्र की व्‍यवस्‍था की गई है। 
कार्यकारिणी सदस्‍य और क्रीड़ा समिति की मालती मिश्रा ने बताया कि यादव समाज, आंध्र समाज, सिंधी, सोनी, ब्राह्मण समाज, अधिवक्‍ता संघ, मधु फाउंडेशन सहित अनेक टीमों के इस वर्ष भी अंताक्षरी स्‍पर्धा में शामिल होने की संभावना है। इस बार नई टीमों के साथ विभिन्‍न राउंड में नए- नए सेगमेंट भी दर्शकों के बीच अंताक्षरी स्‍पर्धा के रोमांच को बढ़ाएंगे। जरूरी नहीं कि सभी टीमें पुरुष प्रतिभागियों या महिला प्रतिभागियों की ही हों। टीमों में हर आयुवर्ग के महिला- पुरुष एक साथ शामिल हो सकते हैं। अंताक्षरी स्‍पर्धा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए महाराष्‍ट्र मंडल कार्यालय चौबे काॅलोनी, मंडल की क्रीड़ा समिति और कला संस्‍कृति समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। 
क्रीड़ा समिति के समन्‍वयक ओपी कटारिया ने बताया कि स्‍पर्धा में सभी टीमों के खिलाड़ी बतौर दर्शक सभागृह में उपस्थित रह सकते हैं। साथ ही फिल्‍मी गानों में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए भी अंताक्षरी स्‍पर्धा में मनोरंजन के साथ- साथ फिल्‍मी गानों की अपनी जानकारी व ज्ञान को परखने का शानदार मौका भी होगा। दरअसल प्रत्‍येक राउंड में दर्शकों से भी रोचक सवाल पूछ जाएंगे और सही जवाब देने वाले दर्शकों को आकर्षक पुरस्‍कार देकर प्रोत्‍साहित किया जाएगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english