ब्रेकिंग न्यूज़

 संबल केंद्र की मदद से दिव्यांग श्री रमेश निर्मलकर को मिला संबल

0- निःशुल्क मरम्मत सेवा से फिर सुचारू हुआ बैटरी चालित ट्रायसिकल
रायपुर. समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित संबल केंद्र, रायपुर द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरणों की मरम्मत की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में सोंडोंगरी निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री रमेश निर्मलकर को संबल केंद्र की सहायता से उनके बैटरी चालित ट्रायसिकल की मरम्मत कर पुनः उपयोग योग्य बनाया गया है।
श्री निर्मलकर अपने दैनिक आवागमन एवं आवश्यक कार्यों के लिए बैटरी चालित ट्रायसिकल का उपयोग करते हैं। ट्रायसिकल का चार्जर खराब हो जाने के कारण उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संबल केंद्र बुलाया गया।
संबल केंद्र के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा ट्रायसिकल का परीक्षण किया गया, जिसमें चार्जर में खराबी पाई गई। आवश्यक मरम्मत कार्य के बाद चार्जर को ठीक कर ट्रायसिकल को पुनः सुचारू रूप से संचालित करने योग्य बना दिया गया। ट्रायसिकल के पुनः चालू होने से श्री निर्मलकर को आवागमन संबंधी समस्याओं से राहत मिली है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग एवं संबल केंद्र द्वारा प्रदान की गई निःशुल्क मरम्मत सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english