भगवान विट्ठल की भक्ति में 'अभंगवारी' महाराष्ट्र मंडल में 26 जुलाई को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की संस्कृति समिति आषाढ़ी एकादशी पर भक्ति व भाव गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 'अभंगवारी' रविवार, 26 जुलाई को दोपहर 03:30 बजे आयोजित कर रही है। समिति के पदाधिकारी प्रेम उपवंशी ने बताया कि संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित यह कार्यक्रम चंद्रशेखर सुरावधनीवार के मार्गदर्शन में हो रहा है। इसमें हमें हिना देशपांडे, कल्याणी देसाई, चैतन्य जोगलेकर, श्रीकांत कोरान्ने और अंजलि कान्हे की सुमधुर आवाज में विट्ठल भगवान के भजन व भावगीत सुनने को मिलेंगे। इन्हें तबले पर अनुराग सिंह और की- बोर्ड पर सत्या मुद्लियार का साथ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन गौरी क्षीरसागर करेंगी। अध्यक्ष अजय काले और सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों, सभासदों सहित आमजनों से बड़ी संख्या में 'अभंगवारी' में शामिल होने का आग्रह किया है।










Leave A Comment