ब्रेकिंग न्यूज़

 समाजसेवा के लिए पसंद पर नहीं, दायितव पर हो फोकस: काले

 - महाराष्‍ट्र मंडल के पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपे जाने की विशेष बैठक में नए कार्यकाल के रोडमेप पर चर्चा भी
 रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के नए कार्यकाल (2026-28) के पदाधिकारियों को उनके दायित्‍वों से सचिव चेतन दंडवते ने अवगत कराया और कार्यभार सौंपा। छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में आहूत बैठक में अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि मंडल की विभिन्‍न समितियों के पदाधिकारियों और महिला केंद्रों की संयोज‍िकाओं, सह संयोजिकाओं की संख्‍या 225 से भी अधिक है। ऐसे में यदि सभी पदाधिकारियों ने समर्पण भाव से अपने दायित्‍वों का निवर्हन किया, तो किसी भी कार्यक्रम में दर्शकों की कमी महसूस ही नहीं होगी। 
काले ने कहा कि प्रत्‍येक समिति को न्‍यूनतम दर्शकों को कार्यक्रमों में लाने की जिम्‍मेदारी दी है। साथ ही छह माह में कम से कम 25 नए सभासदों को महाराष्‍ट्र मंडल से जोड़ने का टारगेट भी दिया गया है। नए लोग संस्‍था से जुडेंगे, तो नए विचारों के साथ नई योजनाओं पर भी चर्चा और प्‍लानिंग होगी। अध्‍यक्ष ने कहा कि जरूरी नहीं कि सारे कार्यक्रम आपके पसंद के हों। यदि ऐसा कोई आयोजन, जिसमें आपकी रुचि नहीं है, फिर भी ये नहीं भूलना चाहिए कि उसमें मंडल की ही नहीं, बल्कि पदाधिकारी के रूप में आपकी भी प्रतिष्‍ठा जुड़ी हुई है। उन्‍होंने कहा कि पूरे कार्यकाल में सभी 17 समितियों का दायित्‍व है कि वे पूरी सक्रियता के साथ अपनी सकारात्‍मक उपस्थिति दर्ज कराएं और दूसरी समितियों के कार्यक्रमों को भी सफल बनाने की नैतिक जिम्‍मेदारी लें।
काले ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्‍य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह की गरिमा का विशेष ध्यान रखना है। हमें प्रयास करना है कि शपथ ग्रहण का प्रोटोकाल हमें फालो करना है, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र मंडल ने इस वर्ष जनवरी से सियान गुड़ी और पिछले महीने हाईटेक आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू किया गया। महाराष्ट्र मंडल आगे गोशाला और गुरुकुल प्रारंभ करने की दिशा में भी कार्य करने जा रहा है। 
सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि मंडल भवन के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 17 समिति और 17 महिला केंद्रों के पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण करेंगे। पहली बार महाराष्‍ट्र मंडल में शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति गठित की गई है। इस समिति के समन्‍वयक अभिषेक बक्षी के नेतृत्‍व में सभी पदाधिकारी भी शपथ लेंगे। कार्यकारिणी के 14 सदस्यों के साथ अलग- अलग समिति और महिला केंद्रों की टीमें अपने- अपने समूहों में शपथ लेंगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english