नगर निगम ने गंदगी मिलने पर ओम ट्रेडर्स पर लगाया 15 हजार रूपये का जुर्माना
रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 अंतर्गत अमलीडीह में मेडिशाइन हॉस्पिटल के समीप स्थित कबाड़ी दुकान ओम ट्रेडर्स की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया.
स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी पायी गयी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का उल्लंघन पाया गया. इस पर प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा द्वारा स्थल पर स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा एवं श्री अनिल झा सहित स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में अमलीडीह क्षेत्र में स्थित कबाड़ी दुकान ओम ट्रेडर्स के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 15 हजार रूपये का ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया.



.jpg)
.jpg)
.jpg)






Leave A Comment