ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर रायपुर में जागरूकता संगोष्ठी और निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

 *हेपेटाइटिस: आइए इसे खत्म करें - 2030 तक हेपेटाइटिस बी और सी को खत्म करने का लक्ष्य*  
 रायपुर। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO द्वारा दिवस की थीम "हेपेटाइटिस: आइए इसे खत्म करें" रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य हेपेटाइटिस B और C की जांच बढ़ाकर 2030 तक इसे समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करना है।  
 विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। 
 जिले के सभी शासकीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेजों और सिविल अस्पतालों में निःशुल्क जांच शिविर, टीकाकरण अभियान और जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं।  
 मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि असुरक्षित इंजेक्शन, नीडल स्टिक इंजरी और समय पर जांच न होने से लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस जांच कराने और नवजात शिशु को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस B का टीका लगवाने की सलाह दी।  
 आईडीएसपी नोडल अधिकारी डॉ. विमल किशोर राय ने बताया कि हेपेटाइटिस A और E - दूषित पानी और भोजन से फैलता है, हेपेटाइटिस B और C - संक्रमित रक्त, असुरक्षित इंजेक्शन और असुरक्षित यौन संबंध से फैलता है,  बचाव - हेपेटाइटिस B का टीका उपलब्ध है। साफ पानी, स्वच्छता और सुरक्षित आदतें अपनाकर इससे बचा जा सकता है।  
 जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि बुखार, पीलिया, कमजोरी, भूख न लगना जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।  "जांच कराएं, इलाज कराएं और हेपेटाइटिस को हराएं" - यही इस वर्ष का संदेश है। 
 कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.के. सिन्हा, IDSP नोडल अधिकारी डॉ. विमल किशोर राय, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय, MCH नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति नारायण, टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजरवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english