ब्रेकिंग न्यूज़

 रायपुर कृषि महाविद्यालय की प्राध्यापिका एवं छात्रा ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

 रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय, रायपुर की प्राध्यापिका, डॉ. राजश्री गायन तथा द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन (NCC) की कैडेट सुश्री रिद्धिमा अग्रवाल ने 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 21 जुलाई 2026 तक माना स्थित शूटिंग रेंज, रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाजों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। डॉ. राजश्री गायन ने 10 मीटर एवं 25 मीटर एयर पिस्टल (महिला मास्टर्स वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अर्जित किए। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी प्रकार कृषि महाविद्यालय, रायपुर की द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन (NCC) की कैडेट रिद्धिमा अग्रवाल ने 50 मीटर ओपन साइट राइफल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english