ब्रेकिंग न्यूज़

 विधायक अनुज शर्मा ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

-जनदर्शन में सुनी जन-समस्याएं  
-दफ्तरों से निकलें और धरातल पर काम करें - विधायक अनुज शर्मा  
 रायपुर । विधानसभा क्षेत्र धरसीवा में विकास कार्यों की गति बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विधायक श्री अनुज शर्मा ने बुधवार को  जनपद पंचायत सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।  बैठक में विधायक का सख्त और संवेदनशील अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही प्रशासन की असली सफलता है।विधायक श्री शर्मा ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनपद पंचायत, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य विभागों से चल रही परियोजनाओं और कार्यालयों में लंबित आवेदनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।  
उन्होंने निर्देश दिए कि फाइलों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। टेबल पर पड़ी हर फाइल के पीछे एक गरीब की उम्मीद और समस्या जुड़ी होती है। मुझे हर विभाग से 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' चाहिए। जो काम महीनों से रुके हैं, उनकी बाधा बताएं। अधिकारी दफ्तरों से निकलकर धरातल पर काम करें।विधायक ने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है। कागजों पर विकास दिखने से ज्यादा जरूरी है कि वह धरातल पर नजर आए।
समीक्षा बैठक के पश्चात विधायक श्री शर्मा सेवा सदन पहुंचे, जहां आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। विधायक ने सभी की बातें संवेदनशीलता से सुनीं और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।  जनदर्शन के दौरान विधायक ने शासन की योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मकान के पट्टे भी वितरित किए। पट्टा पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को सिर छिपाने के लिए अपनी छत मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। पट्टा मिलने से उन्हें कानूनी अधिकार के साथ सुरक्षित और सम्मानित जीवन मिलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला ढीलेंद्र सेन, सीईओ जनपद श्री आशीष केशरवानी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english