ब्रेकिंग न्यूज़

 छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख किरण सिंहदेव सड़क दुर्घटना में घायल

-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
बांदा (उप्र)। छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर से विधायक किरण सिंहदेव अपनी एसयूवी कार बुधवार को ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक ट्रक से टकराने के कारण घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशीष मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सिंहदेव (58) की इनोवा कार तालबेहट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 में आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। घटना में उनके हाथ और पैर में चोट आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सिंहदेव को इलाज के लिए पहले तालबेहट की सरकारी अस्पताल ले जाया गया, बाद में मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया है। मिश्रा ने कहा कि फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर दुःख व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 
      मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की एवं संबधित प्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर इलाज के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए है । उन्होंने माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना की कि वे उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने का आशीर्वाद प्रदान करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english