ब्रेकिंग न्यूज़

 हर घर तिरंगा तथा तिरंगा यात्रा अभियान 11 से 15 अगस्त तक -यशवंत जैन

-हर घर तिरंगा तथा तिरंगा यात्रा अभियान से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" की भावना को सुदृढ़ किया जाएगा
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक यशवन्त जैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज एक राष्ट्र भक्ति का जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। श्री जैन ने बताया कि इस वर्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के आह्वान पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता व्यापक भागीदारी करते हुये हर घर तिरंगा तथा तिरंगा यात्रा अभियान में 11 से 15 अगस्त, 2026 तक भाग लेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक घर, सभी प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु जनजागरण किया जाएगा। युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाई जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र के विकास एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा और राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" की भावना को सुदृढ़ किया जाएगा। श्री जैन ने कहा कि प्रत्येक मण्डल केन्द्र के अलावा उस मण्डल के पाँच बड़े गाँव या बाजार में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। 10 अगस्त से 14 अगस्त, 2026 तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर पार्टी के कार्यकर्ता इसमें अधिक-से-अधिक जन भागीदारी सुनिश्चत करेंगे। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की भूमिका तिरंगा यात्रा में अग्रणी होगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने कहा कि प्रत्येक जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का बडे स्तर पर आयोजन होगा और देशभक्तिपूर्ण गीत एवं सजावट के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। समाज के प्रबुद्धजन, विशिष्टजन, सेवानिवृत्त सैनिक एवं सुरक्षा कर्मचारी, सेलिब्रेटी, सामाजिक संगठनों, युवा संगठनों एवं महिला संगठनों को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। इसी तरह विद्यालय तथा महाविद्यालयों से संपर्क कर छात्रों द्वारा व्यापक स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शहीद स्मारकों, वीर सपूतों एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा उसके उपरांत पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में भारत माता के वीर सपूत सैनिकों तथा देश की सेवा में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के घरों पर जाकर के उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने कहा कि देशभर के करोड़ो कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर 13 से 15 अगस्त, 2026 तक तिरंगा फहराएंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाय जिससे वह देश की एकता एवं अखण्डता की भावना से ओत-प्रोत रहने का संकल्प लें। सीमावर्ती क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि सीमा चौकियों का उचित अनुमति के साथ सैनिकों को सम्मानित करेंगे। श्री जैन ने आग्रह किया है कि इस दौरान प्लास्टिक के झण्डे के बजाय कपडे के झण्डे का उपयोग करें। तिरंगा फहराते हुए फोटो नमो ऐप, सरल पोर्टल, अधिकृत वेबसाइट तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित हो।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने अभियान की तैयारी को लेकर श्री जैन ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 4 सदस्यों की समिति का गठन किया गया है तथा जिला स्तर पर भी इसी प्रकार से समिति का गठन 6 अगस्त, 2026 से पहले होगा। इस सिलसिले में प्रदेश की योजना बैठक के बाद जिला की बैठक 4 अगस्त से पहले तथा इसके बाद मंडल की बैठक होगी। पूरे अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों की भूमिका प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएगी। नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों के लिए विशेष कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री जैन ने बताया कि नक्सल मुक्त हुए सभी गाँवों में विशेष रूप से ध्यान देकर तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी और नक्सल या अन्य शहीद परिवारों को तिरंगा भेंट किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर आत्मसमर्पित नक्सलियों का तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला केन्द्रों पर युवा लड़कियों की बाइक तिरंगा यात्रा का कार्यकम किया जाएगा। जिला स्तर पर 1+3 सदस्यों व मंडल स्तर पर 1+2 सदस्यों की टोली बनाई जाएगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में कार्यक्रम होगा, सभी जिलों में बैनर व प्लेकार्ड के साथ मौन जुलूस निकाला जाएगा। विभाजन से प्रभावित परिवारजनों से भेंट कर उनकी स्मृति को संस्मरण किया जाएगा। प्रत्येक जिले में हॉल मीटिंग करते हुए विभाजन की विभीषिका पर चर्चा की जाएगी। श्री जैन ने प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम के समन्वय हेतु गठित समिति की जानकारी देते हुए बताया कि समिति में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, प्रदेश मंत्री द्वय जयंती पटेल व जितेन्द्र वर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी को सदस्य बनाया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english