ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्ट्र मंडल की अंताक्षरी स्‍पर्धा का श्री शिवाय विजेता

0- मैराथन संगीतमय प्रतियोगिता में शाइनिंग स्टार उप विजेता, मल्हार ग्रुप को तीसरे स्थान पर करना पडा संतोष
रायपुर। फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 में तीन जुलाई को मियामी स्‍टेडयिम में खेले गए अर्जेंटि‍ना- केप वर्डे के यादगार मैच को कोई कैसे भूल सकता है। इस 90 मिनट के मैच में पूर्व विश्‍व कप विजेता अर्जेंटिना नामालूम से केप वर्डे टीम के सामने 84वें मिनट तक दो गोल से पीछे चल रही थी। तब किसी ने नहीं सोचा था कि अर्जेंटिना टीम यह मैच जीत जाएगा। लेकिन 85वें मिनट, 91वें मिनट और अतिरिक्‍त समय के 111वें मिनट में अर्जेंटिना ने विजयी गोल करके यह मैच जीता। इसी तर्ज पर महाराष्‍ट्र मंडल की संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में हुई अंताक्षरी स्‍पर्धा के फाइनल मैच में हुआ, जिसमें सातवें और अंतिम राउंड तक चौथे स्‍थान पर चल रहे शिवाय ग्रुप ने बाजी पलट कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता शिवाय ग्रुप को अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते ने विनर कप, नकद, स्‍मृति चिन्‍ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया। 
उपाध्‍यक्ष गीता श्‍याम दलाल के जबरदस्‍त संचालन और क्रीड़ा समिति व कोराओके समिति के संयोजन में हुई अंताक्षरी स्‍पर्धा के फाइनल मैच में एक ऐसी ही स्थिति आई, जब तीन टीमें शिवाय, शाइनिंग और मल्‍हार ग्रुप के अंक 1000 पर थे। उसके दो गानों के बाद शिवाय ग्रुप 200 अंक अर्जित कर विजेता बन गया। इस टीम में लक्ष्मीदास दामा, सतीश बजाज, अपूर्वा वारे और दुर्गेश कुमार पुलो शामिल थे। दूसरे और तीसरे स्‍थान पर फिर टाई की स्थिति बन गई। फिर अगले गाने पर सही जवाब देकर शाइनिंग स्‍टार उप विजेता बनी। इसमें दीपक देवांगन, नवीनतम देवांगन, अंजलि गोयल और स्मिता राजे रहे। युवा खिलाड़ियों अक्षय सोनी, कनिष्क सोनी, दुर्गेश सोनी और राजन दास की टीम मल्‍हार ग्रुप को तीसरे स्‍थान पर संतोष करना पड़ा। दोनों ही टीमों को नकद, रनर अप कप, स्‍मृति चिन्‍ह के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। 
फाइनल में हर राउंड में पलटा पासा
सुबह नौ बजे से छह राउंड में विजयी छह टीमों झंकार बीट्स ग्रुप, श्री शिवाय ग्रुप, छावा ग्रुर, चार चुतर नर ग्रुप, शाइनिंग स्‍टार, मल्‍हार ग्रुप के बीच फाइनल मैच हुआ। फाइनल में शुरुआती तीन राउंड सामान्‍य रहे और अंक भी लगभग बराबर ही थे। चौथे राउंड के बाद शाइनिंग स्टार ग्रुप ने अपने ग्रुप से 400 अंकों की बढ़त बना ली। छठवें राउंड में पीछे चल रहे मल्हार ग्रुप ने एकतरफा प्वाइंट लेते हुए 400 अंक बटोरे और अंक तालिका के द्वितीय स्थान पर अपना स्थान बनाया। सातवें राउंड ने पूरी तरह पासा पलट दिया। स्पर्धा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान से भी बाहर नजर आ रही श्री शिवाय की टीम ने ऐसा यू-टर्न लिया कि स्पर्धा अपने नाम कर लि‍या।      
लगातार 13 घंटे चली स्‍पर्धा
अंताक्षरी प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू हुई थी। बगैर रुके मनोरंजक गीत- संगीतमय स्पर्धा लगातार 13 घंटे तक चलने के बाद रात 10 बजे पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुई। रविवार को छुट्टी होने के कारण लोगों ने अंताक्षरी में अपना भरपूर समय दिया और उसे एंजाय किया। समूचे आयोजन में दीपक पात्रीकर, परितोष डोनगांवकर, प्रवीण क्षीरसागर, नवीन देशमुख, प्रशांत बक्षी, अजय पोतदार, भारती पलोसदकर, अंकिता किरवईवाले, डॉ. शुचिता देशमुख, सुमीत मोड़क, धनश्री पेंडसे, ओपी कटारिया, भूमिका दलाल, पवन ओगले, अतुल गद्रे, हेमंत मार्डीकर, मालती मिश्रा, नमिता शेष, श्रावणी मुकादम, सुधीर जाऊलकर, पल्‍लवी मुकादम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी मैराथन सेवाएं दीं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english