ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र निर्धारित समय अवधि में बनाने का कार्य जारी

--सर्वर डाउन से सम्बंधित कोई समस्या नहीं है
रायपुर/रायपुर नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये  सर्वर डाउन से संबंधित कोई समस्या नहीं है। लोगों का जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निधारित समय अवधि में बनाने का कार्य निरंतर जारी है। इसमे किसी प्रकार कोई समस्या नहीं है। वर्ष 2001 से 2016 तक की अवधि के ई-डिस्ट्रीक्ट रजिस्ट्रेशन पोर्टल में बने जन्म प्रमाण पत्र को भारत सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पोर्टल में बनाने पर तकनीकी त्रुटि के कारण प्रमाण पत्र में बच्चे के जन्म स्थान पर उनका स्थायी पता स्वतः ही दर्शित होने लगता है। इस समस्या के निराकरण के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिप्स को पत्र प्रेषित किया गया है। चिप्स द्वारा तकनीकी त्रुटि का निराकरण करने पर वर्ष 2001 से 2016 तक की अवधि तक के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर बने जन्म प्रमाण पत्र का सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पोर्टल पर बनाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english