राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ
*विधायक श्री सुनील सोनी ने छात्राओं को खिलाई कृमिनाशक दवा, कहा - हर छह माह में कृमिनाशक दवा का सेवन जरूरी*
रायपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ आज शासकीय दानी गर्ल्स स्कूल, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री सोनी ने छात्राओं को कृमिनाशक एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की।
विधायक श्री सुनील सोनी ने बच्चों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर छह माह में कृमिनाशक दवा का सेवन किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्राओं को एल्बेन्डाजॉल दवा के सेवन की सही विधि की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों को दवा सेवन के बाद होने वाले सामान्य दुष्प्रभावों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. भेनूज सिन्हा, दानी गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान, प्रधान पाठक श्रीमती कांति चंद्राकर, शिक्षिका श्रीमती ज्योति सक्सेना, शिक्षिका श्रीमती मीनू पाण्डेय एवं स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंह, श्री अनुराग गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र डोंगरे, एएनएम एवं मितानिन स्टाफ उपस्थित रहे।











Leave A Comment