सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न
राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कहा कि शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान 6 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को टीकाकरण 17 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विटामिन ए एवं आईएफएससी सिरप पीलाई जाएगी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से साथ कार्य करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने 6 माह से 5 वर्ष के सभी अभिभावकों से अपने बच्चों के समग्र शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए निर्धारित टीकाकरण सत्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर विटामिन ए एवं आईएफए सिरफ पिलाने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान 6 मंगलवार एवं 6 शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएंगा। जिनमें 95 हजार 443 बच्चों को आईएफए सिरप तथा 90 हजार 141 बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। विटामिन ए के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आंखों की सुरक्षा होती है तथा बाल मृत्यु दर में कमी आती हैं। इसके साथ ही दस्त, खसरा, रतौंधी जैसे रोग से बचाव के साथ कुपोषण की रोकथाम में भी मदद मिलती है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री अनिकेत साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री विश्वास कुमार, डॉ. बीएल तुलावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।










Leave A Comment