ब्रेकिंग न्यूज़

राजनांदगांव जिले में 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित, किसानों को मिलेगी सुविधा

 - जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122
- जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 किसान पंजीकृत
- 26 नए धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी सुविधा
राजनांदगांव । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या विगत वर्ष के 96 से बढ़कर इस वर्ष 122 हो गई है। नए उपार्जन केन्द्रों की स्थापना से किसानों को अपने नजदीकी केन्द्रों में धान विक्रय करने की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को धान परिवहन में होने वाली परेशानी से राहत मिलने के साथ ही समय एवं परिवहन व्यय की बचत होगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के कुल 122 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 किसान पंजीकृत हैं। विगत वर्ष जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 32 हजार 233 थी। इस प्रकार विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2 हजार 934 किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं जिले में स्थापित 26 नए धान उपार्जन केन्द्रों से संबंधित 18 हजार 608 किसानों को धान विक्रय करने में सुविधा मिलेगी। जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या में वृद्धि होने से किसानों को धान विक्रय के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही उपार्जन केन्द्रों में किसानों की भीड़ का दबाव कम होने तथा धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english