जन्मदिवस के अवसर पर कोसा नगर मैदान में विशेष वृक्षारोपण
भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई एवं एक्सिस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में कोसा नगर मैदान में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भिलाई के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों में हरियाली एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नगर पालिक निगम भिलाई एवं एक्सिस बैंक के संयुक्त प्रयास से कोसा नगर मैदान में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में निगम के अधिकारी-कर्मचारी, एक्सिस बैंक के प्रतिनिधि, महिला स्व सहायता समूह की सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए भिलाई को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने में सहभागिता का संकल्प लिया।













Leave A Comment