स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण
बलौदाबाजार / जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं स्वागत होगा और प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9.5 बजे परेड का निरीक्षण, 9ः10 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9ः20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन तथा 9.55 बजे शहिद परिवारों का सम्मान, 10ः बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः25 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरण एवं 11ः00 बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे।













Leave A Comment