देशभक्ति के रंग में रंगा संपूर्ण बालोद शहर
जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक
आला अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चे, युवा सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ लिया भाग
बालोद/प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा रैली में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ शामिल हुए। जिला मुख्यालय बालोद के नगर पालिका कार्यालय परिसर से प्रारंभ हुए इस तिरंगा रैली में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख सहित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर, एडीशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा छात्र-छात्राएं, बच्चे, युवा, स्वच्छता दीदियों एवं आम नागरिकों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ इस तिरंगा रैली में भाग लिया। इस विशाल तिरंगा रैली में समाज के सभी वर्गों के लोगों के सक्रिय सहभागिता से आज संपूर्ण बालोद शहर देशभक्ति के रंग से सराबोर हो गया था।
उल्लेखनीय है कि तिरंगा रैली नगर पालिका कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, अंबेडकर चौक होते हुए जय स्तंभ चौक में समाप्त हुआ। इस अवसर पर तिरंगा रैली में विभाजन के विभीषिका से पीड़ित लोगों की स्मृति में कैण्डल मार्च का भी आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं अतिथियों के द्वारा घड़ी चैके में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं अंबेडकर चौक में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा जय स्तंभ चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, श्री राकेश यादव छोटू एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकगण इस तिरंगा रैली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया।

.jpg)











Leave A Comment