श्रीगणेशोत्सव हेतु मूर्तिकार, कलाकार भगवान श्रीगणेश की प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां ना बनाएं
प्राकृतिक मिट्टी से मूर्तियां बनाएं- महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी की सभी मूर्तिकारों, कलाकारों से विनम्र अपील
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ एवं नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने समस्त मूर्तिकारों एवं कलाकारों से श्री गणेशोत्सव हेतु भगवान श्री गणेश की प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी ) की मूर्तियां नहीं बनाने एवं निर्धारित मानकों के अनुसार प्राकृतिक मिट्टी से गणपति बप्पा की मूर्तियां बनाने की विनम्र अपील रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग की ओर से की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने समस्त मूर्तिकारों और कलाकारों को मूर्ति निर्माण के सम्बन्ध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों एवं माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी ) द्वारा मूर्तियों के निर्माण के सम्बन्ध में जारी सभी निर्दशों का शत - प्रतिशत कड़ाई के साथ समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पालन करने कहा है.











.jpg)
Leave A Comment