ब्रेकिंग न्यूज़

 राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

-टीम प्रहरी के बहनों ने जिम्मेदारी और अवसर देने के लिए अपने विष्णु भैया के प्रति जताया आभार
 रायपुर । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ‘टीम प्रहरी’ की महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपना भाई मानते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए टीम की सदस्य श्रीमती पिंकी निहाल ने मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद किया।राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार यह भाव रक्षाबंधन के अवसर पर टीम प्रहरी की बहनों के शब्दों में साफ नजर आया। श्रीमती पिंकी निहाल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और साथ के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं पर भरोसा जताकर उन्हें आगे बढ़ने और जिम्मेदारियां निभाने का अवसर दिया है, जिसके लिए वे उन्हें अपने भाई के रूप में धन्यवाद देती हैं।
उन्होंने कहा कि पहले कई क्षेत्रों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन आज महिलाओं को भी बराबरी के अवसर मिल रहे हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। टीम प्रहरी की महिलाओं ने भी मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ निभाया है। श्रीमती पिंकी निहाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने महिलाओं की क्षमता पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी। यह विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा, “हम बहनें मुख्यमंत्री विष्णु भैया का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english