मानपुर में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ, 128 लोगों ने कराया पंजीयन
मोहला । 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री मिथिलेश डोंडे, नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल डॉ. पुष्प लता देवांगन, बीएमओ मानपुर डॉ. गिरीश खोबरागड़े, मेडिकल ऑफिसर टीकाकरण डॉ. देवेश ठाकुर तथा बीपीएम निशा नायक ने भारत माता के चलचित्र पर श्रीफल एवं पुष्प अर्पित कर अभियान का शुभारंभ किया।
जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोबरागड़े, जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. आर.आर. धुर्वे और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राकेश वर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अभियान में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी वीरेंद्र महंत, ललेश्वरी सलामे, छबल नेताम, आकाश साहू एवं दुर्गेश वर्मा द्वारा लोगों को नेत्रदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी जाएगी तथा नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसी क्रम में 25 अगस्त को विकासखंड मानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन भी किया गया। इसमें कुल 128 लोगों ने पंजीयन कराया और सभी 128 लोगों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया के उपरांत 55 पात्र लोगों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए जाकर प्रदान किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से नेत्रदान के महत्व को समझने और इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने की अपील की है। नेत्रदान के माध्यम से मृत्यु के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में दृष्टि का उजाला लाया जा सकता है।













Leave A Comment