ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्ट्र मंडल की बहनों ने ‘स्‍नेह की डोर’ बांधी जवानों को

 - बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीआरपीएफ, आर्मी व पुलिस के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर किया गया सम्‍मानित
 रायपुर। भाई- बहन के स्नेह और राष्ट्र रक्षा के संकल्प का संगम बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में देखने को मिला। यहां मंगलवार को आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल की बहनों ने भी अपनी सहभागिता निभाई और केंद्रीय सुरक्षा बलों, सेना और पुलिस के जवानों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। 
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि अपने सभी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडल की बहनों ने अपने भाइयों के साथ देश की रक्षा करने वाले जवानों के हाथों में आज राखियां बांधी। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से यह बेहतरीन आयोजन किया गया था। जिसमें हमें भी सहभागिता निभाने का अवसर मिला। इस अवसर पर महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, कार्यकारिणी सदस्य मालती मिश्रा, आस्था काले, अपर्णा देशमुख, चित्रा बल्की, साधना बहिरट, प्रियंका राजपूत, प्रीति रणदिवे, अंजलि‍ काले, अर्चना जतकर, लक्ष्मी जिल्हारे, मनीषा वरवंडकर, शुभांगी आप्टे, शालिनी जोशी, श्यामल जोशी मीना विभुते के साथ मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह की वार्डन रमा नहरगढ़कर, कमलेश्वरी साहू और महालक्ष्मी साहू सहित अन्‍य बहनें उपस्थित रहीं। 
विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के लगभग 800 जवान शामिल हुए। स्कूली छात्राओं, दिव्यांग बेटियों, स्वच्छता दीदियों, ड्रोन दीदियों, लखपति दीदियों और महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों ने भी जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी और राष्ट्र तथा समाज की सुरक्षा में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english