ब्रेकिंग न्यूज़

 चौथी इंटर क्लब ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न

0- कलेक्टर-एसएसपी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
बिलासपुर. रॉयल स्केटिंग क्लब एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय चौथी इंटर क्लब ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बिलासा शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के पिंक स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल शामिल हुए।
  प्रतियोगिता में विभिन्न स्केटिंग क्लबों के लगभग ’’150 बालक-बालिका खिलाड़ियों’’ ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने स्पीड क्वाड, स्पीड इनलाइन, टॉय इनलाइन एवं टेनासिटी स्केटिंग के विभिन्न इवेंट में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं 19 वर्ष तक के सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता में इंफिनिटी क्लब, सेंट बॉक्स क्लब, स्पीड स्केटिंग क्लब, प्रियदर्शनी क्लब, एसईसीएल, एनटीपीसी स्केटिंग क्लब, ब्रिलिएंट स्केटिंग क्लब सहित रॉयल स्केटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के संबंध में रॉयल स्केटिंग क्लब के डायरेक्टर श्री विशाल रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में स्केटिंग के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।
  प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में नमन मुलमुले, श्रद्धि श्यामल, आकांक्षा तिर्की, अव्युक्त लुल्ला, आध्या, एम. प्रणव, अनीश विहार गुनुपुरू, शिविका पांडे, तेजस्व सिंह, ईसार वर्मा, अविराज हुड्डा, अनन्या, अविरा विमल, अयांश श्रीवास्तव, स्मृति कुजूर, अनवी सैनी, इनाया खान, पूर्वी सिन्हा, प्रणव सिंह, रौनक तालुकदार, प्रांजल गौतम, अन्विता जायसवाल, प्रियांशी गौतम, अश्मि शर्मा, जीविका पटनायक, कुशांक, तेजल साहू, रणवीर वाधवानी, अरिजीत दत्ता, कमल महादेवा, बी. रूद्राक्ष नायडू एवं रश्मि शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। 
  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री विमल, श्री मनोज, डॉ. मिलिंद भानदेव, श्री राजेश सूर्यवंशी, श्री कांतानाथ, श्री श्रेयांश पटनायक, श्री विक्की रॉय, श्री नितिन साहू, श्री तनमय नायर, श्री आशु अग्रवाल, श्री रितेश साहू, श्री अक्षत, श्री गंगासागर एवं तुषार बोडकर सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english