ब्रेकिंग न्यूज़

 "लंच विद क्रिएटर्स"- जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन्फ्लुएंसर के साथ किया संवाद

0- इन्फ्लुएंसर से जिले के विकास के लिए हुई सकारात्मक चर्चा
रायपुर. जिला प्रशासन रायपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में ‘लंच विद क्रिएटर्स’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्रिएटर्स के साथ संवाद कर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि रायपुर के विकास के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह पहल सराहनीय है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि आप सभी युवा हमारे जिले के आइकॉन के रूप में कार्य कीजिए और रायपुर के पर्यटन, सांस्कृतिक विशेषताओं, खान-पान और यहां की विशेष पहचान को दुनिया के सामने लाइए। जिले का कोई निवासी ऐसा कार्य कर रहा है जिससे लोगों को प्रेरणा मिले, उसकी कहानी सामने लाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अपने पेज के अनुसार कंटेंट के साथ-साथ माह में एक दिन जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाएं, जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल सके।
उन्होंने कहा कि आप इकोनॉमिक सर्कुलर के हिस्सा हैं और आपके सहयोग से रायपुर की पूरे देश में अलग पहचान बनेगी। कई बार आप लोगों के माध्यम से समस्याओं की जानकारी मिली है, जिस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर आम लोगों को राहत पहुंचाई है। आप राजधानी के विकास के लिए सकारात्मक सुझाव देते रहें।
अतिरिक्त कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता सबसे जरूरी है। क्रिएटर्स जनता को जागरूक करने में प्रशासन की मदद कर सकते हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधान किए गए हैं, इसके प्रचार-प्रसार में भी सहयोग अपेक्षित है।
नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम के विकास कार्यों के लिए सुझाव देने का आग्रह किया। जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि कार्यक्रम में सकारात्मक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जो प्रशासन के लिए उपयोगी होंगे।
कार्यक्रम के दौरान कला केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने बांसुरी, माउथ ऑर्गन, कीबोर्ड एवं गायन की प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रोजेक्ट समन्वयकों ने प्रोजेक्ट आज, प्रोजेक्ट नैनो, प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी, प्रोजेक्ट धड़कन सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english