पत्रकारों के लिए रायपुर प्रेस क्लब में नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कराया आंखों का परीक्षण, निःशुल्क चश्मा, दवाइयां एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा
रायपुर। पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए रायपुर प्रेस क्लब में सोमवार को पत्रकार साथियों के लिए विशेष नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रायपुर प्रेस क्लब एवं इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (MISO), रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। MISO की अत्याधुनिक वातानुकूलित (AC) एम्बुलेंस में पत्रकारों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने पर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह के साथ नंबर वाले चश्मे, दवाइयों तथा आगे के उपचार की जानकारी दी गई।
शिविर में आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मा एवं दवाइयों के वितरण की व्यवस्था की गई। वहीं जांच में मोतियाबिंद पाए जाने वाले मरीजों के लिए संस्था की ओर से निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई।
नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. सुशील सचदेवा, संजय शर्मा, डॉ. अनुराधा एवं डॉ. शिवम सहित चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं डॉ. राजेंद्र यादव (नेत्र सहायक अधिकारी), अमित गोस्वामी (सहायक नेत्र अधिकारी), दीपक साहू (नेत्र सहायक अधिकारी), रूपेश निर्मलकर (नेत्र सहायक अधिकारी) एवं प्रीति पैकरा (नेत्र सहायक अधिकारी) ने जांच एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे। निशक्तजन आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लोकेश कांवड़िया के साथ वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा, प्रशांत शर्मा, ठाकुर राम साहू, जावेद खान,प्रमोद भट्ट कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, संतोष साहू, जाकिर घुड़सेना संजीव सिन्हा, के साथ वरिष्ठ पत्रकार मुकेश वर्मा, विनय घाडगे, प्रत्यूष शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि पत्रकार दिन-रात अपने दायित्वों के निर्वहन में जुटे रहते हैं। लगातार स्क्रीन पर काम करने, फील्ड रिपोर्टिंग और अनियमित कार्य समय के बीच स्वास्थ्य की नियमित जांच बेहद जरूरी है। प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के लिए MISO की चिकित्सा टीम एवं सहयोगी संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे प्रयास प्रेस क्लब की प्राथमिकताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।






.jpg)





.jpg)
Leave A Comment