सेवा संकल्प अभियान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर
नगर निगम जोन 10 क्षेत्र में रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अंतर्गत नमो गार्डन में श्रमदान कर सफाई करके दिया गया सकारात्मक स्वच्छता सन्देश
रायपुर/छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर औऱ आयुक्त श्री संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 अंतर्गत आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 के क्षेत्र में नमो गार्डन में श्रमदान से सफाई करते हुए कचरा उठवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम की गयी औऱ नागरिकों सहित कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों ने वहाँ जन - जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश नगर निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड 10 के पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी की अगुवाई और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा सहित और वार्ड क्षेत्र के जागरूक रहवासियों के साथ मिलकर रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 क्षेत्र अंतर्गत नमो गार्डन परिसर में श्रमदान कर कचरे की सफाई की गयी और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया और साथ ही रहवासियों को जीवन में स्वच्छता और स्वच्छ स्थल का महत्व बताते हुए घर का सूखा और गीला कचरा पृथक - पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर वार्ड क्षेत्र और राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने हेतु समझाइश देकर जागरूक बनाया गया.






.jpg)





.jpg)
Leave A Comment