दिव्यांग बालिका विकास गृह की बच्चियों ने बनाई रंगोली, ड्राइंग
0- महाराष्ट्र मंडल में शिल्प कला समिति के पदाधिकारियों ने भी बनाई आकर्षक रंगोली
रायपुर। एक हाथ वाली गुणी दिव्यांग बालिका महालक्ष्मी साहू ने जमीन पर बैठकर पूरे धैर्य के साथ खूबसूरत रंगोली बनाई। दूसरी अन्य दिव्यांग बालिकाओं, खासकर मूक-बधिर बच्चियों ने एकग्रता से इंद्रधनुष, प्राकृतिक दृश्य, सुंदर- सुंदर फूल से लेकर चित्ताकर्षक मोर बनाकर सभी को चकित कर दिया।
बात हो रही है महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनमोहक रंगोली बनाने की। दिव्यांग बच्चियों को प्रोत्साहित करने और उनका साथ देने के लिए शेखर क्षीरसागर, अनिता लांगे और श्रेया टल्लू ने भी आकर्षक रंगोली तो बनाई ही, साथ ही उनका साथ ड्राइंग बनाने में भी सहयोग किया। दिव्यांग बच्चियों की ओर बनाई गई रंगोली हो या ड्राइंग, सभी में एक कॉमन बात, जो उभरकर सामने आ भी रही थी, वो थी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के भाव।
दिव्यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी मालती मिश्रा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से संबंद्ध दिव्यांग बालिका विकास गृह में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंडल की शिल्प कला समिति ने रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की। मंडल के मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के अंतर्गत इस स्पर्धा में 28 बालिकाओं ने भाग लिया। पढ़ाई के बीच अपनी इस विधा को निखारने के लिए दिव्यांग बच्यियों की ओर से समय निकालकर की गई मेहनत की मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते ने जमकर प्रशंसा की। साथ ही इस विधा को प्रोफेशनली आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं भी दीं।
बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मंडल मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, वार्डन रमा नहरगढ़कर, सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित थे। इधर मंडल परिसर में भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आकर्षक रंगोली बनाई गई है, जो न केवल बड़े पैमाने पर देखी और सराही जा रही है, बल्कि कला प्रेमी कलाकारों को प्रेरित भी कर ही है।







.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment