ब्रेकिंग न्यूज़

 पथरिया में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के नवीन शाखा भवन का शुभारंभ

0- मुंगेलीनाका शाखा का हुआ नवीनीकरण
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की पथरिया शाखा के लिए निर्मित नवीन सर्वसुविधायुक्त एवं वातानुकूलित भवन तथा मुंगेली नाका शाखा के नवीनीकृत भवन परिसर का शुभारंभ 3 अक्टूबर को महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री रविंद्र पाल सिंह जाट के कर-कमलों से हुआ। दोनों शाखाएं पहले से संचालित हैं, अब इनके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर परिसर उपलब्ध कराया गया है।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ग्रामीण कस्बों एवं शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। किसानों, ग्रामीण परिवारों, छोटे व्यवसायियों और अन्य ग्राहकों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने में इसकी शाखाएं महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नवीन और नवीनीकृत भवनों से इन क्षेत्रों के ग्राहकों को बेहतर वातावरण और अधिक सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।
शुभारंभ के अवसर पर महाप्रबंधक श्री जाट ने दोनों शाखाओं के परिसरों का निरीक्षण किया और सेवायुक्तों को नवीन एवं नवीनीकृत परिसर के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं प्रमुख बैंकिंग उत्पादों की जानकारी दी। साथ ही ग्राहकों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।
महाप्रबंधक ने शाखाओं के व्यवसाय विस्तार एवं वृद्धि के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बैंक की योजनाओं और सेवाओं को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र की सरगांव, तोरवानाका और देवरीखुर्द शाखाओं का भी निरीक्षण किया तथा शाखा सेवायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुरेश कुमार सिंह राजपूत, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) श्री दिनेश कुमार चौहान, वरिष्ठ प्रबंधक (व्यवसाय) श्री राजीव कुमार, सहायक प्रबंधक (जी.बी.) श्री राहुल शर्मा, शाखा प्रबंधक श्री प्रिंस कुमार, एवं सुश्री पूनम ठाकुर सहित बैंक के अन्य सेवायुक्त उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english