मुक्तिधाम में विधायक रिकेश सेन ने किया वृहद श्रमदान
0- सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम टीम, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों ने निभाई स्वच्छता की जिम्मेदारी
भिलाई। सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा जूनवानी रोड स्थित मुक्तिधाम परिसर में वृहद श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने पार्षदों, गणमान्य नागरिकों एवं नगर निगम की टीम के साथ श्रमदान करते हुए मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिन स्थानों पर सामान्यतः लोग जाने से भी संकोच करते हैं, ऐसे स्थान पर पहुंचकर श्रमदान करना समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचायक है। मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थल की स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों से स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।
अभियान के दौरान मुक्तिधाम परिसर में सफाई कार्य करते हुए आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संदेश दिया गया। निगम के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया।
कार्यक्रम में पार्षद विनोद चेलक, पार्षद चंदन यादव, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, शंकर साहनी, वीरेंद्र बंजारे, त्रिलोचन सिंह, मदन सेन, विजय सिंह सहित नगर निगम की टीम, साहू समाज प्रतिनिधि एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।













Leave A Comment