मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना
0- प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग 16 अक्टूबर को
बालोद. मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री विजय सिंह कंवर ने बताया कि राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शिक्षा सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर 228 रिक्त सीट के आधार पर चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओ पहले पाओ) हेतु तिथि प्रदर्शित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग 16 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर के ब्लाॅक 05, तृतीय तल हाॅल नंबर 04 में आयोजित की जाएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है।








.jpg)
Leave A Comment