विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल ने दी शानदार सौगात
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत द्वारा की गयी शीतला मन्दिर प्रांगण में 20 लाख रूपये शेड निर्माण कार्य और शिव नगर में जर्जर सामुदायिक भवन का मरम्मत करवाने 15 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा
रायपुर / रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 क्षेत्र में रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित छग राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, वार्ड 36 पार्षद एवं नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, श्री आनन्द अग्रवाल, नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री गोपी साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय, नगर के गणमान्यजनों,वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,नवयुवकों, आमजनों और नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, अधिकारियों, कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नागरिकों को तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद अंतर्गत रामसागरपारा में बमलेश्वरी मन्दिर के सामने 7 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित नए सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए और वार्ड क्रमांक 36 क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद स्वीकृति के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में नाली मरम्मत एवं निर्माण कार्य, अन्नपूर्णा दुर्गा मन्दिर के पास जर्जर सामुदायिक भवन की मरम्मत और रंग - रोगन कार्य, फरिकार गली में सामुदायिक भवन मरम्मत एवं विस्तारीकरण कार्य और विधायक निधि मद स्वीकृति के अंतर्गत शीतला मन्दिर रामजी हलवाई गली के पास पूर्व निर्मित सामुदायिक भवन में कक्ष निर्माण एवं शेष कार्यों को पूर्ण करने विभिन्न 4 स्थानों में लगभग 36 लाख 25 हजार रूपये की लागत से नए विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर नागरिकों को शानदार सौगात दी.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही और कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस को स्वीकृति अनुसार नए विकास कार्य तत्काल प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से प्राथमिकता से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 के क्षेत्र के अंतर्गत शीतला मन्दिर के प्रांगण में 20 लाख रूपये नवीन शेड निर्माण कार्य करवाने और शिव नगर में जर्जर सामुदायिक भवन की मरम्मत का कार्य करवाने 15 लाख रूपये रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से देने की मंच से घोषणा की. तात्यापारा वार्ड पार्षद एवं नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 के क्षेत्र में लगभग 36 लाख रूपये की लागत से चार भिन्न स्थानों पर नए विकास कार्य प्रारम्भ करने भूमिपूजन करने और 7 लाख रूपये की लागत के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने हेतु समस्त नागरिकों की ओर से रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे और वार्ड के निवासी छग राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा और नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल को हार्दिक धन्यवाद दिया.









.jpg)
Leave A Comment