ब्रेकिंग न्यूज़

चौबे कॉलोनी में महाराष्‍ट्र मंडल की दुर्गा दौड़

-छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के आह्वान पर बड़ी संख्‍या में दुर्गा पंडाल पहुंचीं महिलाओं ने की महाआरती
रायपुर।
महाराष्‍ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने शारदीय नवरात्रि की सप्‍तमी यानी शनिवार शाम को दुर्गा दौड़ का जोशीला आयोजन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में पहले से ही बड़ी संख्‍या में महिलाएं केंद्र की संयोजिका अक्षदा पंडित के निवास स्‍थान पर दौड़ की तैयारियों के साथ पहुंचीं। शाम छह बजे दुर्गा दौड़ निकाले जाने के समय छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के पुरुष प्रमुख गणेशा जाधव पाटिल के साथ समिति के अनेक सदस्‍य इस मौके पर उपस्थित रहे।
इस मौके पर शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संस्था सांगली (महाराष्‍ट्र)  के विस्‍तारक प्रह्लाद माने, छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के समन्‍वयक अभिषेक बक्षी, साहित्‍य समिति के पुरुष प्रमुख अभय भागवतकर, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, संत ज्ञानेश्‍वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर की उपस्‍थ‍िति भी विशेष रही। दुर्गा दौड़ के आयोजन की पृष्ठभूमि पर गणेशा जाधव ने सविस्‍तार जानकारी दी।
दुर्गा दौड़ में चौबे कॉलोनी केंद्र की अक्षता पंडित, धनश्री पेंडसे, प्रियंका डबली, गौरी क्षीरसागर, अपर्णा कालेले, रोहिणी नेने, सुषमा आपटे, प्रभा वैशंपायन, अर्चना मुकादम, माधुरी डबली, अवंती अग्निहोत्री, सुनंदा हिशिकर, कीर्ति हिशिकर, संध्या हिशिकर, संध्या पांडे, सेजल शाह, रंजना चोपकर, कल्पना बडवाईक, सीमा गनोदवाले, अनय पंडित,  अक्षत पंडित, तनीश डोनगांवकर, मंगल गणेशा जाधव सहित अनेक महिला सभासदों व बच्चों ने दुर्गा दौड़ में मां दुर्गा, भारत माता के जयघोष के नारे लगाए। दुर्गा पंडाल में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english