ब्रेकिंग न्यूज़

 डिजिटल सुशासन से बदली तस्वीर, अब सरकारी सेवाएं पहुंच रहीं घर-द्वार

-सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, राज साहू के लिए आसान हुई सरकारी प्रक्रिया

-समय, धन और श्रम की बचत के साथ बढ़ा शासन की डिजिटल सेवाओं पर भरोसा
-रायपुर । छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई सोच और डिजिटल तकनीक के विस्तार से आम नागरिकों की जिंदगी आसान हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब धरातल पर सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी प्रक्रियाओं से गुजरने की पुरानी व्यवस्था के स्थान पर अब नागरिकों को घर बैठे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। धमतरी जिले के नगरी निवासी श्री राज साहू की सफलता की कहानी डिजिटल सुशासन के इसी बदलाव का प्रेरक उदाहरण है।
  धमतरी जिले के नगरी निवासी श्री राज साहू को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत थी। शुरुआत में उन्हें चिंता थी कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार सरकारी कार्यालय जाना पड़ेगा। आवेदन, दस्तावेजों की जांच और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में समय तथा धन खर्च होने की आशंका भी थी। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल ने उनकी इस चिंता को दूर कर दिया।
 नगरी पंचायत कार्यालय से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की जानकारी मिलने के बाद श्री साहू ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। उन्होंने आवश्यक जानकारी दर्ज कर संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए। आवेदन के बाद उसकी प्रगति की जानकारी भी उन्हें मोबाइल के माध्यम से मिलती रही। कुछ ही दिनों में उनका विवाह प्रमाण पत्र तैयार हो गया, जिसे उन्होंने बिना किसी भागदौड़ के घर बैठे डाउनलोड कर लिया।  श्री राज साहू के लिए यह अनुभव किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। जिस काम को लेकर उन्हें कई दिनों की भागदौड़ और परेशानी की आशंका थी, वह डिजिटल सुविधा के माध्यम से आसानी से पूरा हो गया। श्री साहू बताते हैं कि सेवा सेतु पोर्टल से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद सुविधाजनक रही। इससे न केवल उनके समय और धन की बचत हुई, बल्कि अनावश्यक श्रम से भी राहत मिली। अब आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों की प्रक्रिया भी उनके लिए आसान हो गई है।
 श्री राज साहू की यह सफलता केवल एक व्यक्ति को विवाह प्रमाण पत्र मिलने की कहानी नहीं, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच बढ़ती डिजिटल पहुंच तथा विश्वास की मिसाल है। सेवा सेतु पोर्टल जैसी पहल से सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों के करीब लाने में मदद मिल रही है। स्थानीय स्तर पर सही मार्गदर्शन और ऑनलाइन सुविधाओं की उपलब्धता से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लोगों के लिए शासकीय प्रक्रियाएं पहले की तुलना में अधिक सहज हो रही हैं।
 सरकार की डिजिटल सुशासन की अवधारणा का मूल उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है। नगरी के राज साहू का अनुभव इस दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को रेखांकित करता है। यह कहानी बताती है कि जब तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है, तो न केवल सरकारी कामकाज आसान होता है, बल्कि शासन की जनहितैषी व्यवस्था के प्रति नागरिकों का भरोसा भी मजबूत होता है।
 
        सेवा सेतु से मिली यह सुविधा डिजिटल छत्तीसगढ़ की उस बदलती तस्वीर को सामने लाती है, जहां अब नागरिकों को सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने के बजाय सरकारी सेवाएं उनके घर तक पहुंच रही हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english