निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों से सुगम हुई पढ़ाई, सेंदरी और लोखण्डी के सभी विद्यार्थियों को मिलीं पुस्तकें
0- दोनों प्राथमिक विद्यालयों के 155 विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण पूर्ण, अध्यापन सुचारू
बिलासपुर. शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई सुगम बनाई जा रही है। जिले के विकासखंड बिल्हा की शासकीय प्राथमिक शाला सेंदरी और विकासखंड तखतपुर की शासकीय प्राथमिक शाला लोखण्डी के सभी 155 विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं। विद्यार्थियों को सभी विषयों की पुस्तकें मिलने से विद्यालयों में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला सेंदरी में वर्तमान दर्ज संख्या 88 है। विद्यालय को संकुल समन्वयक के माध्यम से 18 जून को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई गई थीं। इसके बाद 22 जून को कक्षा शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को समस्त विषयों की पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं।
इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला लोखण्डी के सभी 67 विद्यार्थियों को भी पाठ्यपुस्तकों के पूर्ण सेट प्रदान किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से प्राप्त पुस्तकें संकुल समन्वयक द्वारा 30 जून को विद्यालय को उपलब्ध कराई गईं और 4 जुलाई को कक्षा शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को वितरित की गईं। निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता से बच्चों को नियमित अध्ययन और पाठों के अभ्यास में सुविधा मिल रही है।












.jpg)
Leave A Comment