बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार खराब मौसम की आशंका को देखते हुए एहतियाती निर्णय
बालोद. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अरनब और जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कल 28 अक्टूबर बुधवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार और उनकी संवेदनशील पहल पर बच्चों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
संभावित खराब मौसम और भारी बारिश के कारण छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों तक आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है, ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।
परियोजना कार्यालय रहेंगे खुले
अवकाश के दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, जबकि संबंधित परियोजना कार्यालय पूर्ववत खुले रहेंगे। विभागीय कार्यों और आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं का संचालन नियमित रूप से जारी रहेगा।
जिला प्रशासन ने मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। साथ ही, अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे मौसम संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।
--












.jpg)
Leave A Comment