निर्वाचक नामावली की तैयारियों का पर्यवेक्षण करेंगे रोल ऑब्जर्वर प्रेम प्रकाश शर्मा
0- पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन की मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की करेंगे समीक्षा, नागरिकों से मुलाकात के लिए समय निर्धारित
बालोद. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन की निर्वाचक नामावली तैयार करने की प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा को बालोद जिले का निर्वाचक नामावली प्रेक्षक (रोल ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। वे जिले में मतदाता सूची तैयार करने से संबंधित कार्यों की निगरानी करेंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।
मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया की ली जानकारी
निर्वाचक नामावली प्रेक्षक श्री शर्मा ने मतदाता सूची तैयार करने की प्रारंभिक तैयारियों की जानकारी ली। इसमें प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन, दावा-आपत्ति केंद्रों पर नियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण, ईआरएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदाता विभाजन तथा ‘जाबो’ कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था शामिल है। वे जनपद पंचायत बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी तथा नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में निर्वाचक नामावली से संबंधित कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।
मतदाता सूची संबंधी समस्याओं के लिए यहां करें संपर्क
निर्वाचक नामावली से संबंधित जानकारी प्राप्त करने, सुझाव देने अथवा अपनी समस्या रखने के लिए नागरिक सर्किट हाउस बालोद में प्रेक्षक श्री प्रेम प्रकाश शर्मा से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं। नागरिक मोबाइल नंबर 7748851177 पर भी उनसे संपर्क कर सकते हैं।
निर्धारित तिथियों पर जिले में रहेंगे प्रेक्षक
पंचायत निर्वाचन से संबंधित कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए श्री शर्मा 28 अक्टूबर एवं 30 नवंबर 2026 को जिले में रहेंगे। वहीं, नगरीय निकाय निर्वाचन की निर्वाचक नामावली के पर्यवेक्षण के लिए वे 30 अक्टूबर एवं 28 नवंबर 2026 को जिले में उपस्थित रहेंगे।
निर्वाचक नामावली की तैयारियों का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की निगरानी करना तथा नागरिकों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का अवसर उपलब्ध कराना है।












.jpg)
Leave A Comment