ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक मूणत और महापौर मीनल  ने नागरिको दी शानदार सौगात

रायपुर/रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर जोन कमांक 5 क्षेत्र रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 के क्षेत्र में अनुपम गार्डन महावीर पार्क के समीप अधोसंरचना मद अंतर्गत 34 अनुपम लाख रू. की स्वीकृत लागत से एसएस रेलिंग लगाने का कार्य, 2 डी पेंटिंग का कार्य, पेवर लगाने का कार्य, नाली मरम्मत एवं निर्माण कार्य शीघ्र करवाने मार्ग सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्यों का श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, छ.ग. राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड पार्षद एवं नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, एल्डरमेन श्री अनिल सोनकर, श्री बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद श्री दिलीप यदु, श्री आशीष अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री बजरंग खंडेलवाल, रायपुर शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय सहित नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता सुश्री प्राची चौबे सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवको, आमजनो की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य भूमिपूजन करके नागरिको को शानदार सौगात दी ।
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भूमिपूजन करते हुए योजना में स्वीकृति अनुसार विकास एवं सौंदर्याकरण कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित जनहित में प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता को दिये। ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन पाण्डेय ने नये विकास एवं सौंदर्याकरण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त हुए इस हेतु रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, महापौर श्री मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, छ.ग. राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english