ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व सैनिकों के लिए सम्मानजनक वेतन, सफारी ड्रेस और उपयुक्त पद की मांग

-टी सहदेव
भिलाई नगर। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, जिला भिलाई ने निजी सुरक्षा एजेंसियों में कार्यरत पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक वेतन, योग्यता के अनुरूप पद और गरिमापूर्ण कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जिला संयोजक एवं पूर्व सैनिक बी तुलसी राव के नेतृत्व में जिला प्रशासन से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कराने की पहल करने का आग्रह किया गया है। पूर्व सैनिकों की ओर से राव ने बुधवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह के नाम अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय सेना में 15 से 26 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद निजी सुरक्षा एजेंसियों में कई बार मात्र 12 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर काम करना पड़ता है। ऐसे में उनकी योग्यता, अनुभव और पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। प्रकोष्ठ ने निजी सुरक्षा एजेंसियों में पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित रंग की सफारी ड्रेस लागू करने, एजेंसी के अलग कैप एवं बेल्ट के उपयोग पर रोक लगाने की मांग भी रखी है। साथ ही सेना की वर्दी, रैंक, बैज एवं प्रतीक चिह्नों के अनधिकृत उपयोग को रोकने पर जोर दिया गया है।
ज्ञापन में पूर्व सैनिकों को सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा पर्यवेक्षक एवं अन्य जिम्मेदार पदों पर उनकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप अवसर देने तथा श्रम विभाग, प्रशासन और निजी सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित करने का आग्रह किया गया है।
राव ने कहा कि पूर्व सैनिकों की मांग किसी विशेष सुविधा की नहीं, बल्कि उनके त्याग, अनुभव और राष्ट्रसेवा के सम्मान की है। प्रकोष्ठ ने संबंधित अधिकारियों से इस दिशा में प्रभावी पहल कर पूर्व सैनिकों के लिए बेहतर रोजगार एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english