ब्रेकिंग न्यूज़

 गहरे दलदल में फंसी भैंस के लिए देवदूत बनी भिलाई निगम की टीम

0- कड़ी मशक्कत के बाद भैंस को सुरक्षित बाहर निकाला
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में आज एक भैंस के गहरे दलदल में फंस जाने की घटना सामने आई। दलदल में फंसी भैंस को बाहर निकालने के लिए नगर निगम की टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया। काफी मशक्कत और प्रयासों के बाद निगम की टीम ने भैंस को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।
             प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसानाला क्षेत्र में भैंस खटाल संचालित करने वाले मुकुल की रानी नामक भैंस अचानक गहरे दलदल में फंस गई थी। दलदल इतना गहरा था कि भैंस अपने आप बाहर नहीं निकल पा रही थी। ऐसी स्थिति में भैंस की जान को खतरा बना हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर भैंस को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य प्रारंभ किया। निगम की टीम ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत करते हुए सावधानीपूर्वक भैंस को दलदल से बाहर निकाला। इस दौरान टीम ने पूरी सतर्कता बरती, ताकि बचाव कार्य के दौरान भैंस को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे। अंतत निगम कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से रानी नामक भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
             नगर निगम की इस सराहनीय पहल से एक बेजुबान पशु की जान बच गई। भैंस के सुरक्षित बाहर निकलने से उसके मालिक मुकुल ने राहत की सांस ली। नगर निगम भिलाई द्वारा नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता एवं जनसुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा के लिए भी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। निगम की टीम ने इस बचाव कार्य के माध्यम से पशु संरक्षण एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english