ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर महापौर ने नगरवासियों को दी शुभकामनायें

सभी नागरिकों से रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित बनाने आगे आकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और  सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ और नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने  1 नवम्बर 2026 रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शान्ति प्रदान करने की सामूहिक विनम्र प्रार्थना छत्तीसगढ़ महतारी के दिव्य श्रीचरणों में की है. इसके साथ ही सभी नगरवासियों से रायपुर  को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी के अनुरूप स्वच्छ, सुन्दर, हरित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने संकल्प लेकर आगे आकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः विनम्र अपील की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना का ऐतिहासिक कार्य दिनांक 1 नवम्बर 2000 को भारत गणराज्य के तत्कालीन यशस्वी प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी  के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुआ, उसके बाद से छत्तीसगढ़ राज्य ने निर्माण और विकास के क्षेत्र में निरन्तर अपनी अद्भुत यात्रा निरन्तर जारी रखी है  यह अनवरत विकास यात्रा भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी शहर रायपुर  सहित समस्त नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों और आदिवासी दुर्गम क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साय के कुशल मार्गदर्शन में सतत निरन्तर तेज गति से प्रगति पर है. इसके पूर्व वर्ष 2003 से 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और निर्माण के क्षेत्र में अद्भुत नई उपलब्धियों भरी ऊचाईयां प्राप्त हुई.यह क्रम सतत निरन्तर जारी रहेगा.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english