ब्रेकिंग न्यूज़

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर आयुक्त ने तालाबों का किया निरीक्षण

 रेलवे समानांतर प्रस्तावित सड़क निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश
 नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक प्रस्तावित सड़क के निर्माण में आ रही मैदानी कठिनाइयों को दूर करने कहा
 भिलाई। छठ पूजा पर्व को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने विभिन्न तालाबों का निरीक्षण कर पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब एवं सेक्टर-2 तालाब सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर घाटों और आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
 निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तालाबों तक पहुंच मार्ग, घाटों की सफाई तथा आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 इसके साथ ही आयुक्त ने प्रियदर्शिनी परिसर में रेलवे लाइन के समानांतर प्रस्तावित सड़क निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। यह सड़क नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक निर्माण होना है। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही मैदानी कठिनाइयों को दूर करते हुये सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
 निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त डी.के. कोसरिया, ये लहरे, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू, नितेश मेश्राम, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, अशोक देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि हरीश सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, बीरेंद्र बंजारे, चूड़ामणि यादव सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english