ब्रेकिंग न्यूज़

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

- दुर्ग जोन ने नेटबॉल एवं कराते में लहराया परचम
दुर्ग/ दुर्ग में आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह आज भिलाई विद्यालय, सेक्टर-02, भिलाई के खेल प्रांगण में संपन्न हुआ। 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों से लगभग 468 छात्र-छात्राओं ने नेटबॉल एवं कराते खेल विधाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री के वी राव संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग थे। श्री जेएस धीर, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्रीमति कल्पना स्वामी क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा संभाग दुर्ग, छाया प्रकाश राव सहायक क्रीड़ा अधिकारी रायपुर, श्री अमित घोष सहायक संचालक दुर्ग एवं पांचों जोन के दल प्रबंधकों की उपस्थिति में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा विजेता एवं उपविजेता संभागों को बधाई दी गई।
नेटबॉल प्रतियोगिता का सामूहिक अंतिम परिणाम
बालक वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय बस्तर जोन शामिल है। इसी तरह बालिका वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय बिलासपुर जोन शामिल है। 
कराते प्रतियोगिता का सामूहिक अंतिम परिणाम
बालक वर्ग 14 वर्ष के प्रतिभाग प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय दृ बिलासपुर जोन शामिल है। बालिका वर्ग 14 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय बस्तर जोन एवं तृतीय बिलासपुर जोन शामिल है। इसी प्रकार बालक वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय दृ रायपुर जोन एवं  तृतीय दृ बिलासपुर जोन शामिल है। बालिका वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दृ दुर्ग जोन शामिल है। बालक वर्ग 19 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन,  द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दृ रायपुर जोन और बालिका वर्ग 19 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दृ दुर्ग जोन प्रतियोगिता में शामिल है। 
दुर्ग जोन का शानदार प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता में दुर्ग जोन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेटबॉल के बालक एवं बालिका दोनों 17 वर्ष वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कराते में भी दुर्ग जोन ने बालक एवं बालिका 14 वर्ष, बालक 17 वर्ष तथा बालक 19 वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस प्रकार दुर्ग जोन ने प्रतियोगिता में कुल छह वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनरल चौंपियनशिप पर कब्जा किया।
आयोजन में सहयोग
इस चार दिवसीय आयोजन में दुर्ग जिले के लगभग 100 व्यायाम शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों, आयोजन समिति एवं सहयोगी कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजन समिति के श्री पी जे सेबास्टियन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी, दुर्ग ने सभी पत्रकार मीडिया के साथीयों, अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों  के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का समापन खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english