ब्रेकिंग न्यूज़

जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने गोबर से निर्मित दिये किये तैयार

रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 अंतर्गत सुन्दर नगर डंगनिया गौठान में जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह  की महिलाओं ने दीपावली पर्व में उपयोग हेतु गोबर से निर्मित दिए  बड़ी संख्या में तैयार किये है, जो नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत सुन्दर नगर डंगनिया गौठान में 2 रूपए प्रति नग दिए की निर्धारित दर पर नागरिकों को विक्रय करने के लिये उपलब्ध हैँ। 
इच्छुक नागरिक दीपावली पर्व में अपने घर, दुकान को दिए के प्रकाश से रौशन करने रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के अंतर्गत सुन्दर नगर डंगनिया गौठान में गोबर से निर्मित दियों को निर्धारित दर 2 रूपये प्रति नग की दर पर विक्रय करने हेतु जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की पदाधिकारी महिलाओं से  मोबाइल नम्बर 9165972138,  9303747212  पर संपर्क कर सकते हैँ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english