ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ को विकास के सशक्त मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य शासन कर रही है कार्य -कृषि मंत्री

राज्योत्सव 2026 का जिले में शानदार आयोजन
विभागीय स्टॉल में शासन की हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं के सम्बन्ध में दी गई जानकारी
रायपुर/
राज्योत्सव 2026 समारोह का शानदार आयोजन अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम ने उपस्थित लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने राज्योत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच और ऐतिहासिक निर्णय का परिणाम है। इसके लिए उन्होंने श्री वाजपेयी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के 26 वर्ष पूरे होना छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि का अवसर है। राज्य निर्माण के बाद से छत्तीसगढ़ ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है और आज प्रदेश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। प्रदेश में सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है तथा गांव-गांव तक पक्की सड़क, आवास और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास के एक सशक्त मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।
कृषि मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास यहां के किसानों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं, ग्रामीणों और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़ा हुआ है। सरकार इन सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ रही है। विशेष रूप से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना और स्वाइल हेल्थ कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों की सुविधा के लिए नए धान खरीदी केंद्र भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना से हर महीने उन्हें एक निश्चित राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों के वर्षों के संघर्ष, परिश्रम और संकल्प का ही परिणाम है कि आज प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह राज्योत्सव केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा, उपलब्धियों और सामूहिक संकल्प को स्मरण करने का भी अवसर है। अंत में उन्होंने राज्य निर्माण के 26 वर्ष पूर्ण होने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से छत्तीसगढ़ ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। राज्य सरकार पूरे सरगुजा संभाग सहित प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने राज्य निर्माण के 26 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं एवं अधोसंरचनाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सड़क निर्माण के कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ ही विकास की नई संभावनाएं भी साकार हो रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,  अम्बिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव ने  राज्योत्सव कार्यक्रम की जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री प्रताप विजय खेस्स, नगर निगम आयुक्त श्री विनय अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी कर्मचारी, आमजन उपस्थित रहे।
इस दौरान पशुधन विकास विभाग द्वारा नर बकरा योजनांतर्गत 02 हितग्राहियों को चेक, कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को सॉइल हेल्थ कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राही को आईस बॉक्स एवं जाल, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र (हब) एवं 02 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र (सखी निवास), पंचायत एवं गामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 03 हितग्राहियों को खुशियों की चाभी प्रदान की गई। इसी प्रकार पंचायत एवं गामीण विकास विभाग द्वारा एनआरएलएम के 11 समूहों को चेक एवं 02 समूहों को सी.एल.एफ. संचालन हेतु महतारी सदन की चाभी, पर्यटन विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र , जेल विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा द्वारा 01 हितग्राही को जाति प्रमाण पत्र एवं 02 हितगाहियों को सहायक उपकरण दृष्टबाधित बच्चों हेतु, समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल वितरण किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, शानदार प्रस्तुतियों से सजी संध्या-
राज्योत्सव 2026 के मुख्य समारोह में आमंत्रित एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं गई। इस दौरान सांस्कृतिक दलों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू के द्वारा छतीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी जनों को देर शाम तक समारोह स्थल पर रोके रखा। वहीं स्थानीय गायक स्वप्निल जायसवाल ने भी बॉलीवुड गीतों से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों में मुकुल विस्वास, कल्पना गुप्ता, सीमा तिवारी, अमित श्रीवास्तव, पल्लवी एवं पलक पाण्डेय, प्रियांशु मिश्रा, हिमांगी त्रिपाठी, अस्मि वर्मा ने गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं सिमरन प्रधान, सभ्या शर्मा, अक्षिता डबराल, सृष्टि भदौरिया, रघुवंश कुमार, आश्वी तिवारी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर, संगीत महाविद्यालय अम्बिकापुर, कन्या उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर द्वारा सामूहिक नृत्य,  कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों से समा बंधा।
विभिन्न विभागों के स्टाल ने लोगों को किया आकर्षित, योजनाओं के सम्बन्ध में दी गई जानकारी-
 राज्योत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।  कार्यक्रम स्थल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, बिहान, जनसम्पर्क विभाग,  स्कूल शिक्षा विभाग, पर्यटन, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, मत्स्य विभाग, नगर पालिक निगम, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सरगुजा पुलिस, केंन्द्रीय जेल,  राजस्व विभाग, तिब्बती स्टॉल, रजवार भित्ति कला के स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english