बिल्डर की सहभागिता से सीटीयू विकसित कर दिया गया सकारात्मक स्वच्छता सन्देश
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न गन्दगी से युक्त स्थलों को चिन्हित करके श्रमदान से सफाई करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास जन - जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश देने सभी जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों के माध्यम से देने का क्रम निरन्तर जारी है.
इसी परिपेक्ष्य में विगत दिनों नगर निगम रायपुर के जोन 9 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव ने जोन 9 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत सड्डू क्षेत्र में चैतन्य ग्रीन्स आवासीय परिसर के समीप भारी कचरा और गन्दगी और मलबा सड़क किनारे पड़ा और पसरा हुआ प्रत्यक्ष देखा. नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर ने तत्काल वहाँ सम्बंधित बिल्डर को सम्बंधित स्थल पर बुलवाया और वहाँ स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत तत्काल सफाई करवाकर सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई विकसित करने में नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग के साथ अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने कहा. नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर बिल्डर और चैतन्य ग्रीन्स सड्डू क्षेत्र के आवासीय परिसर के रहवासियों ने सफाई श्रमदान करते हुए वहाँ स्वच्छता कायम की और सम्बंधित बिल्डर की सहभागिता से वहाँ रंग- रौगन, पेंटिंग कार्य करवाया जाकर सुंदरता बिखेरी गयी और सुंदर पेंटिंग करवाकर दो कुर्सियां वहाँ जनसुविधा की दृष्टि से रखवाई गई. उक्त सम्बंधित स्थल पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने स्वच्छता जनजागरूकता नारे स्लोगन शीघ्र बिल्डर की सहभागिता से लिखे जाने की तैयारी नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग कीसकारात्मक पहल पर की जा रही है. वहाँ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कायम करते हुए नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में जन -जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया.












.jpg)
Leave A Comment